शहर में घूमने और डेली के छोटे-मोटे काम निपटाने होंडा ला रहा ये इलेक्ट्रिक मोपेड, सिंगल चार्ज पर 65Km रेंज

होंडा 10 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ग्लोबल मार्केट में 2025 तक लॉन्च करने वाला है। इसमें कंपनी का इलेक्ट्रिक मोपेड भी शामिल है। फिलहाल इसे चीनी बाजार में उतारा जा चुका है। होंडा MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड कंपनी के एक लोकप्रिय कब मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन है। ऐसी खबर है कि कंपनी इसकी 5,000 यूनिट्स स्थानीय डिलीवरी के लिए रखेगा। इस मोपेड को शहर में घूमने या डेली के काम निपटाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये एक सिंगल सीटर मोपेड है। जिसमें आगे की तरह लगेज के लिए बड़ा सा प्लेटफॉर्म मिल जाता है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज पर 65km की रेंज देगा। इसमें पैडल असिस्टेंस भी मिलेगा। इस मोपेड MS01 की चीन में कीमत 4,980 चीनी युआन (करीब 59,000 रुपए) है।17-इंच ट्यूबलेस टायर्स मिलेंगे
होंडा MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड छोटी शहरी यात्राओं के लिए एक किफायती और टिकाऊ विकल्प है। मोपेड में 17-इंच साइज के ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं। ये सभी प्रकार की ऑन-रोड राइडिंग के लिए परफेक्ट हैं। MS01 पर 400W हब-माउंटेड मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक मोपेड 25 किलोमीटर प्रति घंटे (16 मील प्रति घंटे) की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें एक रीजनरेटिव EBS पावर सिस्टम भी मिलता है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को होंडा और मूजी ने मिलकर तैयार किया है। 

48V/20Ah का लिथियम बैटरी पैक
कंपनी ने इस मोपेड में एक 48V/20Ah क्षमता का लिथियम बैटरी पैक फिट किया है। यह मोपेड पैडल-असिस्ट फीचर के साथ आता है। इसमें U-शेप बॉडी मिलती है और इसके छोटे बाइक पेडल की बदलौत इसे हर साइज के राइडर द्वारा आसानी से चलाया जा सकता है। स्कूटर में पारंपरिक हैंडलबार मिलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कीमत को कम रखने के लिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोपेड में ज्यादा एडवांस और फैंसी फीचर्स को शामिल नहीं किया है। हालांकि, इसे भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।