सैकड़ों लोगों ने लिया कांग्रेस का सदस्यता

रामानुजगंज। विधानसभा चुनाव 2023  जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मी रामानुजगंज विधानसभा में बढ़ते जा रही है। सनावल क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन हमेशा से कमजोर रहा है, वहीं अब इन्हीं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लगातार कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गुरुवार को भी सनावल क्षेत्र के बेलकुर्ता, डिंडो, कामेश्वरनगर के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता विधायक बृहस्पत सिंह के उपस्थिति में उनके निवास पर ग्रहण की। इस दौरान सभी ने एक स्वर में विधायक बृहस्पत सिंह के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहां की सनावल क्षेत्र को विकास के नाम पर सिर्फ छलने का कार्य भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में किया गया। अब क्षेत्र की जनता का मोह भाजपा से टूट चुका है, जनता उनकी सच्चाई समझ चुकी है। क्षेत्र के एक बड़े नेता राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर में बड़े ओहदे में रह चुके हैं परंतु क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया इसलिए तेजी से लोग आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आप सबको मेरे से बात करने के लिए किसी प्रकार से किसी नेता को पकड़ने की आवश्यकता नहीं है जब भी कोई हो आवश्यकता पड़े सीधा आप मुझे संपर्क कर सकते हैं मैं 24 घंटे आप लोगों की सेवा के लिए तत्पर हूं। इस दौरान मंडी अध्यक्ष जमुना सागर सिंह, पार्षद अशोक जयसवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण अग्रवाल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे,छात्र नेता अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

युवाओं के बीच दिखा बृहस्पत सिंह की लोकप्रियता
विधायक बृहस्पत के निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने आए युवाओं में काफी उत्साह था जैसे ही विधायक के द्वारा सभी को कांग्रेसी सदस्यता ग्रहण की कराई उसके बाद सभी में विधायक से सेल्फी लेने की होड़ मच गई। विधायक ने भी पर्याप्त समय देकर सभी के साथ सेल्फी खिंचवाई। युवाओं के बीच विधायक की लोकप्रियता देखते बन रही थी।