JUNK FOOD TAX : इस देश में Junk Food खाने पर देना पड़ता है टैक्‍स….

जंक फूड खाने पर (Junk Food Tax) देना होता है। अपने देश में भी एक राज्य में लोगों को जंक फूड टैक्स (Junk Food Tax) चुकाना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं जंक फूड टैक्स के बारे में और ये कहां-कहां लोगों से कितनी दर से वसूला जाता है।

आपको बता दें कि साल 2016 में केरल सरकार की ओर से भी फैट टैक्स लगाया गया था। इस दौरान केरल( keral) की सरकार ने देश में अपनी तरह का पहला कदम उठाते हुए बर्गर, पिज्जा और पास्ता पर भी 14.5 पर्सेंट का ‘फैट टैक्स’ टैक्स लगा दिया था। हालांकि इस टैक्स का काफी विरोध भी हुआ था।

देश में जंक फूड खाने वालों को टैक्स भरना पड़ता है

यूरोप में स्थित हंगरी (Hungary) देश में जंक फूड खाने वालों को टैक्स भरना पड़ता है। आपको बता दें कि इस देश में जंक फूड पर करीब 4 फीसदी का टैक्स ( tax/)लिया जाता है। इसका मकसद लोगों को जंक फूड खाने से रोकना है। यहां पर कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, बर्गर, चाऊमीन जैसे जंक फूड ( junk food)खाने के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करती पड़ती है।