Physice में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से मिला नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इन तीनों वैज्ञानिकों को क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इनमें से एलेन एस्पेक्ट फ्रांस से हैं और पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं जबकि एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

आपको बता दें कि नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को मेडिसिन के एरिया में नोबेल पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था। छह दिन, छह पुरस्कार और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, लेखकों, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार पैरोकारों की सूची में कुछ नए नाम जुड़ जाते हैं। सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को होगी, जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल के विजेता का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा।