केदारनाथ की पहाड़ियों पर फिर हुआ हिमस्खलन, देखने वालों की रुक गई सांसें…

देहरादून 01,अक्टूबर। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं हैलेकिन जिसने भी यह नजारा देखा उसकी सांसें रुक गईं।

यह भी पढ़े:-LPG Price : सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का आज का भाव

जिसने भी यह हिमस्‍खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्‍खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्‍खलन की घटना सामने आई थी।