Jhalak Dikhhla Jaa 10: दुती चंद ने बताया कैसे हुई थी गर्लफ्रेंड से मुलाकात, पहली बार में ही…

स्प्रिंटर दुती चंद डांस रिऐलिटी शो झलक दिखलाजा 10 में हिस्सा ले रही हैं। अपने रिलेशनशिप को लेकर वह पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। दुती लड़के से नहीं बल्कि एक लड़की से प्यार करती हैं। दुती भारत की पहली ऐथलीट हैं जो LGBTQ+ कम्युनिटी के सदस्य के रूप में खुलकर सामने आईं। उनका शरीर लड़कियों जैसा है। लेकिन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा सामान्य से कहीं ज्यादा यानी पुरुषों जितनी है। 2019 में दुती बता चुकी हैं कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। उस लड़की का नाम मोनालिसा दास है। झलक दिखला जा 10 के दौरान दुती ने बताया कि उनको मोनालिसा से प्यार कैसे हुआ। 

18 साल की उम्र में हुआ अहसास…

दुती जैसी हैं उन्हें खुद से और अपने शरीर से प्यार है। 18 साल के आसपास जब वह जब बड़ी हो रही थीं तो अहसास हुआ कि शरीर सामान्य लड़कियों से कुछ अलग है। उनकी बॉडी कर्वी नहीं है। लेकिन उन्होंने खुद को वैसे ही प्यार किया। 2016 में उड़ीसा की दुती पहली महिला स्प्रिंटर थीं जो 36 साल बाद भारत से ओलिंपिक्स में पहुंची थीं। इससे पहले उन्हें टेस्टोस्टेरॉन के हाई लेवल की वजह से इंटरनैशनली महिला स्प्रिंटर के तौर पर कंपीट करने से बैन कर दिया गया था। दुती ने इसके लिए लड़ाई भी लड़ी। 

ऐसे हुई थी गर्लफ्रेंड से मुलाकात

2017 में दुती को एक लड़की से प्यार हुआ और 2019 में उन्होंने दुनिया के सामने इस बात का खुलासा कर दिया। झलक दिखला जा में दुती ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से उड़ीसा के एक त्योहार खुदुरुकोनि में मिली थीं। मोनालिसा ने आकर दुती से कहा कि दुती चंद आप बहुत अच्छा खेलते हो। गांव के लोगों को आप पर गर्व है। दुती ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा और वह सोचने लगीं कि यह लड़की इतनी तारीफ क्यों कर रही है। 

वॉट्सऐप पर लिखकर भेजती हैं आई लव यू

इसके बाद दुती ने नंबर एक्सचेंज किए। मोनालिसा से कहा कि उसे जब भी जरूरत हो तो कॉन्टैट कर सकती है। दुती ने बताया, मुझे वह पहले दिन से ही पसंद आ गई थी। दुती ने बताया कि उन्हें समलैंगिंग के रूप में सामने आने में काफी दिक्कत हुई थी। उन्हें लगता है कि ऐसा हर किसी के साथ होता होगा। दुति ने कहा, परंपरा और संस्कृति के नाम पर सभी भारतीय डरते हैं। उन्हें भी डराया गया था। उन्हें यह भी डर था कि वह नैशनल और इंटरनैशनल लेवल पर लड़कियों के साथ खेलती हैं तो वे लोग कैसे रिऐक्ट करेंगी। उन्हें बैन होने का भी डर था लेकिन सेक्शन 377 के लीगल होने के बाद उन्हें हिम्मत मिली। दुती ने बताया कि वह अपनी पार्टनर को प्यार से मोनाली बुलाती हैं। वह उनसे आई लव यू बोलती नहीं बल्कि वॉट्सऐप पर एसे की तरह लिखकर भेजती हैं। दुती ने यह भी बताया कि वह मोनाली के साथ आशिक बनाया पर डांस करना चाहती हैं।