आर्मी अग्निवीर भर्ती : गाजियाबाद की दो तहसीलों की भर्ती स्थगित, अब 12 अक्टूबर को होगी

मूसलाधार बारिश के चलते मुजफ्फरनगर में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती का मैदान पूरी तरह से जलमग्न है। शनिवार में होने वाली गाजियाबाद जनपद की दो तहसीलों की भर्ती भी स्थगित कर दी गई है। अब यह भर्ती 12 अक्टूबर में होगी। मैदान में पानी अधिक होने से पूरा दिन सेना के जवान एवं प्रशासन की टीमें मैदान को सही करने में लगी रही, लेकिन शाम तक भी मैदान ठीक नहीं हो सका। मैदान में कीचड़ एवं दलदल बन गयी है। मौसम अभी भी खराब है। ऐसे में बारिश फिर हो गई तो सेना एवं प्रशासन की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली गत दो दिनों से भारी बारिश के चलते स्थगित करनी पड़ रही है। शुक्रवार को शामली जनपद की भर्ती स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद सेना के जवान मैदान ठीक करते रहे लेकिन रात में फिर बारिश हो गई। जिससे मैदान में फिर पानी भर गया। गाजियाबाद जनपद की दो तहसील गाजियाबाद सदर और मोदी नगर के युवा रात में ही भर्ती के लिए आ चुके हैं। रात में मैदान में पूरी तरह से पानी भर गया।

भर्ती कर्नल सोमेश जसवाल ने लखनऊ हेडक्वार्टर से दिशा निर्देश लेकर गाजियाबाद की शनिवार को होने वाली भर्ती स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि अब यह भर्ती 12 अक्टूबर में होगी। बता दें कि सेना की अग्निवीर भर्ती सेना का शेड्यूल 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक था, लेकिन दो दिन की भर्ती स्थगित हो जाने यह बढ़ाकर 12 अक्टूबर तक कर दी गई है। भर्ती स्थगित होने से गाजियाबाद जिले से आए युवा मायूस हो गए।आज लोनी और बिजनौर की भर्ती
सेना के जवान रविवार को गाजियाबाद की लोनी तहसील और बिजनौर की दो तहसीले चांदपुर और जिले की भर्ती के लिए मैदान को तैयार करने में लगे रहे। हालांकि मौसम अभी भी खराब है। रात में यदि बारिश होती है तो शनिवार की भर्ती में भी मुश्किलें खड़ी हो सकती है।