ड्यूटी ख़त्म कर ऑफिस से निकला आरक्षक 3 दिनों से लापता, अब तक नहीं मिला सुराग…

भिलाई ,2सितम्बर। सीएसपी कार्यालय से ड्यूटी ख़त्म कर घर के लिए निकले आरक्षक का तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। लापता की शिकयत भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कादम्बरी नगर दुर्ग निवासी सतीश साहू 34 वर्ष सीएसपी कार्यालय भिलाई नगर में पदस्थ है। 20 सितंबर को हर दिन की तरह काम पर आया था। लेकिन अवकाश के बाद सतीश घर नही पहुंचा। कार्यालय में आरक्षक बाइक और अपना सरकारी मोबाइल छोड़कर पैदल कही निकल गया है। सतीश विवाहित है उसके दो बच्चे है अचानक से लापता हुए आरक्षक की खोजबीन पुलिस तक नही कर पा रही है।

यह भी पढ़े:-कलेक्टर ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रोजेक्ट के तहत गौठानों को विकसित करने ली बैठक

बताया जा रहा है सतीश के घर मे संपति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लापता हो गया है। लेकिन इस बात की पुष्टि नही हुई है, जब तक सतीश नहीं मिल जाता। तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा। पुलिस ने लापता हुए आरक्षक को खोजने सीसी कैमरा तक नही खंगाला गया है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपने विभाग के आरक्षक को नही खोज पाई है।