छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजा सम्पन

कोरबा,18 सितम्बर। छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजन का कार्यक्रम जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में विशेष रुप से कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव कुमार अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर मनीराम जांगड़े के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ ।तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रसाद का वितरण किया गया उक्त धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कर्मचारी संगठन के साथ ही साथ जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाजसेवी वरिष्ठ जनों का भी विशेष सहयोग रहा उक्त धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा के संरक्षक सर्वश्री त्रिनाथ पटेल अध्यक्ष अनूप सिंह कोराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव उपाध्यक्ष लाला प्रसाद चौहान कोषाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ सचिव बीएल निराला संगठन सचिव रामदास कार्यालय सचिव नाथूराम खैरवार गणेश भोंसले प्रचार सचिव रुपेश दास महंत कृष्ण कुमार चंदन प्रवक्ता उजागर दास महंत भुनेश्वर चंद्रा कार्यकारिणी सदस्य लोमेश हीरालाल कंवर चितरंजन भुनेश्वर चंद्रा प्यारे दयाल गोस्वामी यशवंत गोस्वामी सुनील अजीत राजू अमृत शंकर दिलेश्वर महेंद्र नवीन विष्णु यादव सनत गोविंद गणेश अरुण मनहरण जितेंद्र सागर सहित समस्त पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।