दशहरा दिवाली की छुट्टी का ऐलान, बच्चों की हो गई बल्ले बल्ले, लगातार 14 दिन रहेगा अवकाश

भोपाल: Govt holiday for Dusshera Diwali मध्यप्रदेश में दशहरा और दीपावली का अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होंगे। इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर कुल 14 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा।

इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनों तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलों को मिल जाएगा। दशहरे और दीपावली के अवकाश में बड़ी संख्या में परिवार अपने गृह नगर जाते हैं।