1 या 2 लाख नहीं, बल्कि 5 लाख लोग खरीद चुके ये कार; अभी भी इसकी डिमांड रुकने का नाम नहीं ले रही

होंडा की लग्जरी सेडान अमेज (Amaze) ने भारत में नया माइलस्टोन तैयार लिया है। दरअसल, इस कार ने 5 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बाजार में इस कार का सफर 2013 में शुरू हुआ था। होंडा की गिरती सेल्स को इसी कार का सहारा है। कंपनी को बीते महीने भी सालाना ग्रोथ में नुकसान उठाना पड़ा है। होंडा अमेज सेकेंड जनरेशन का मॉडल है। इसमें बोल्ड डिजाइन के साथ बड़ा केबिन और बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। भारत में अमेज की शुरुआती कीमत 6.62 लाख रुपए है।होंडा अमेज को भारत में 2013 में लॉन्च किया गया था। जबकि इसका न्यू जनरेशन मॉडल 2018 में भारत में लॉन्च हुआ था। इन दोनों मॉडल्स की 2021 के आखिर तक भारतीय बाजार में 4.6 लाख यूनिट्स की सेल्स हुई थी। न्यू जनरेशन होंडा अमेज ने 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 2022 में होंडा अमेज ने 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। होंडा अमेज पर इस महीने 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ लॉयल्टी बोनस दे रही है।

नई अमेज के पावरट्रेन में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन है, जो 90bhp और 110Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, एक 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन है, जो 100bhp की पावर और 200Nm का टार्क जनरेट करता है। अमेज में ट्रांसमिशन ऑप्शन के लिए एक मैनुअल गियरबॉक्स और एक सीवीटी के बीच एक ऑप्शन मिलता है।

होंडा अमेज को E, S, V और VX जैसे चार वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो अमेज में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ रिवाइज्ड फ्रंट बम्पर, एक ट्वीड फ्रंट ग्रिल और क्रोम सराउंड देखने को मिलता है। इसकें अलावा, लाइटिंग के लिए इस कार में LED हेडलैंप्स, फ्रंट फॉग लाइट और C-शेप LED टेललाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।ORVMs के साथ 15-इंच के एलॉय व्हील्स और न्यू पेंट स्कीम मिलता है। इसे पांच रंगों-प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर, मॉडर्न स्टील मेटैलिक और मेटैलिक रेडिएंट रेड में खरीदा जा सकता है। इसका मैनुअल गियरबॉक्स 24.7 kmpl और CVT गियरबॉक्स 21 kmpl का माइलेज देता है।