कोरबा 2 जून 2026 (वेदांत समाचार)। शहर के निवासी मनीष अग्रवाल के पुत्र ओजस अग्रवाल ने जेईई (आईआईटी) एडवांस 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। ओजस ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1118 प्राप्त की है, वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान हासिल किया है।
इससे पूर्व ओजस ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.95 पर्सेंटाइल अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। ओजस की शैक्षणिक उपलब्धियों का सिलसिला पहले से ही जारी रहा है। वर्ष 2024 में वे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे थे।
ओजस की इस उपलब्धि से उनके परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए ओजस ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वे यह मुकाम हासिल कर सके।

