नई दिल्ली,02 जून : India vs Afghanistan: कभी आपने किसी देश को अपनी ही जमीन पर मेहमान बनकर खेलते देखा है? टीम इंडिया इस मामले में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराने जा रही है. इस साल सितंबर में दिल्ली में 3 T20 मैचों की सीरीज का आयोजन होना है, जिसमें टीम इंडिया मेजबान नहीं मेहमान बनकर खेलती दिखेगी. 3 T20 की उस सीरीज को अफगानिस्तान की टीम होस्ट करेगी. क्रिकेट इतिहास में ऐसा नजारा पहली बार ही देखने को मिलेगा.
अफगानिस्तान मेजबान, टीम इंडिया मेहमान, भारत में सीरीज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान और भारत के बीच सितंबर में T20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर ही खेले जाएंगे. ये पहली बार होगा जब अफगानिस्तान की टीम बाइलेटरल सीरीज को भारत के खिलाफ उसी की जमीन पर होस्ट करती दिखेगी. रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा कि उसके मुकाबले 13, 16 और 19 सितंबर को होंगे.

