खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न - vedantsamachar.in

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 01 जून 2026 (वेदांत समाचार)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के निष्पादन, कस्टम मिलिंग तथा आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में समिति के सदस्य एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के समयबद्ध निष्पादन, कस्टम मिलिंग की प्रगति तथा आगामी खरीफ सीजन में किसानों से धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, वित्त विभाग के सचिव रोहित यादव, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मार्कफेड के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।