Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL फाइनल जीतने के बाद क्यों किया ऐसा इशारा? गुजरात टाइटंस को चिढ़ाया - vedantsamachar.in

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL फाइनल जीतने के बाद क्यों किया ऐसा इशारा? गुजरात टाइटंस को चिढ़ाया

नई दिल्ली ,01 जून : Virat Kohli Celebration After RCB IPL 2026 Final Win: IPL 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीता. जीत के ऐतिहासिक लम्हे के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एक अनोखे सेलिब्रेशन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

क्या था विराट का अनोखा सेलिब्रेशन?
हमेशा मैदान पर अपने आक्रामक और जोशीले स्वभाव के लिए जाने जाने वाले विराट कोहली ने इस बार कुछ अलग किया। खिताबी रन बनाने के ठीक बाद, कोहली स्टेडियम के स्टैंड्स की तरफ मुड़े और फिर अपने हाथ से एक ‘कप’ जैसा आकार बनाने का इशारा किया. इसके साथ-साथ ऐसा भी लगा जैसे वह किसी को अपनी ओर बुला रहे हों. यह इशारा काफी सोच-समझकर किया गया था, लेकिन इसका सटीक मतलब तुरंत किसी को समझ नहीं आया.

मैच खत्म होने के कुछ ही मिनटों के अंदर इस सेलिब्रेशन का वीडियो और स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गए. फैंस लगातार से डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं. क्या किसी को जवाब दे रहे थे किंग कोहली? या फिर वो सिर्फ जीत सेलिब्रेट कर रहे थे? इंटरनेट पर यह थ्योरी भी चल रही है कि शायद यह इशारा गुजरात टाइटंस को चिढ़ाने के लिए किया गया था. सोशल मीडिया पर चल रही सबसे बड़ी चर्चाओं के मुताबिक, कोहली का यह इशारा गुजरात टाइटंस के ऑफिशियल थीम सॉन्ग ‘आवा दे’ का एक जवाब हो सकता है. फैंस का मानना है कि कोहली इशारों-इशारों में विपक्षी टीम को यह कह रहे थे कि ‘आने दो, ट्रॉफी अब हमारी है.’

फाइनल में खेली कमाल की पारी
विराट कोहली के लिए ये मुकाबला काफी खास रहा, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए विनिंग शॉट लगाया. 156 रनों के टारगेट के जवाब में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए, उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनकी सबसे तेज फिफ्टी भी रही. विराट के इस दमदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने ये टारगेट सिर्फ 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.