कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट - vedantsamachar.in

कॉलेज छात्र की मौत, थाने के सामने एक्सीडेंट

बिलासपुर 1 जून 2026 (वेदांत समाचार)। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलकर फिसलते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र के सिर पर गंभीर चोटे आई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसे की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्थलगांव में रहने वाले मेहुल सिंह बिलासपुर में रहकर सीएमडी कालेज में रहकर पढ़ाई करते थे। शनिवार की रात वे अग्रसेन चौक से राजेंद्र नगर की ओर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे मेहुल सिविल लाइन थाने के आगे पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे मेहुल सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। हादसे में मेहुल के सिर पर गंभीर चोटे आई। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि बाइक की स्पीड बहुत अधिक थी, इसके कारण हादसा हुआ।