रायपुर में CRPF के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, 1000 जवानों ने लिया भाग…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीआरपीएफ ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली। तिरंगा बाइक रैली में तकरीबन एक हजार जवानों ने हिस्सा लिया।

बता दें कि भारत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत देश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया था। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस को आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने एवं अपनी सोशल मीडिया में डिस्प्ले फोटो लगाने की आग्रह किया है। जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।