दीवार पर ‘लिपस्टिक’ से सुसाइड नोट लिख पत्नी ने की खुदकुशी, पति मांग रहा था दहेज

रांची,। झारखंड के रांची जिले में बुधवार को 26 वर्षीय एक महिला अपने कमरे की दीवारों पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखने के बाद अपने घर में लटकी मिली। रांची पुलिस ने यह जानकारी दी है। मृतक की पहचान चंदा देवी के रूप में हुआ है। वह राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर डकरा गांव की रहने वाली थी। चंदा देवी दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने कहा कि अपने सुसाइड नोट में चंदा देवी ने अपने पति दिलीप चौहान और ससुराल वालों को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है।
वर्ष 2019 में चंदा ने किया था प्रेम विवाह

दीवार पर प्रताड़ित करने वालों का नाम भी लिखा

रांची के खलारी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बुधवार सुबह एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सूचना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि चंदा देवी ने घर की दीवारों पर लिपस्टिक या लाल रंग का इस्तेमाल करके अपने उत्पीड़न की कहानी लिखी है। उसने दीवारों पर अपने पति और ससुराल वालों के नाम भी लिखा है। चंदा देवी ने लिखा कि वह प्रताड़ना से तंग आ चुकी है। इसलिए वह यह कदम उठा रही है।
मेरे शरीर को पति को छूने नहीं दिया जाए

पुलिस अधिकारी के अनुसार, चंदा देवी ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसे पीटा गया और गाली दी गई। पुलिस ने कहा कि उसने सुसाइड नोट में यह भी कहा कि उसके पति को उसकी मृत्यु के बाद उसके शरीर को छूने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

मृतका के घरवालों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

मेरे शरीर को पति को छूने नहीं दिया जाए

पुलिस अधिकारी के अनुसार, चंदा देवी ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि उसे पीटा गया और गाली दी गई। पुलिस ने कहा कि उसने सुसाइड नोट में यह भी कहा कि उसके पति को उसकी मृत्यु के बाद उसके शरीर को छूने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने कहा कि चंदा के परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। चंदा देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया है। उधर, रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले के आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।