रायपुर 31 मई 2026 (वेदांत समाचार)। महानगरों की तरह राजधानी में प्रोफेशनल जुआघर यानी कौसीनों का संचालन अब राजधानी से लगे औऱ हाइवे के तहसीलों में शहर के रईसों ने कनाई का नया जरिया ढूंढ निकाला है। सट्टा का सिलसिला अभी थमा ही नहीं था कि अब कैसीनों के शौकीनों के लिए शानदार सर्व सुविधा युक्त जुआघर समचालित हो रहा है । राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कैसीनो संचालन का खुलासा किया है। कोलर स्थित कल्पवृक्ष रिसॉर्ट के जिमखाना परिसर में नियमों के विरुद्ध कैसीनो संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से पोकर कार्ड, ताशपत्ती और खेल में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री मिली। जांच में सामने आया कि जिमखाना परिसर में अवैध रूप से कैसीनो जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने जिमखाना को सील कर दिया है। साथ ही संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर गांव स्थित कल्पवृक्ष रिसॉर्ट से जुड़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैसीनो का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। मामले की जांच जारी है।

