Salman Khan की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से शहनाज गिल को निकाला? ये है सच

गॉसिप गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि शहनाज गिल को सुपरस्टार सलमान की फिल्म से निकाल दिया गया है। इन अटकलों के बीच इस खबर को लेकर अपडेट आया है। जानें शहनाज इस फिल्म में डेब्यू कर पाएंगी?

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म पहले इस बात को लेकर खूब चर्चा में रही कि सलमान की इस फिल्म से उनकी जीजा आयुष शर्मा को किन्हीं कारणों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। और अब ये फिल्म शहनाज गिल को लेकर कई दिनों से चर्चा में हैं। इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि शहनाज गिल को सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से निकाल दिया गया है। लेकिन ताजा रिपोट्र्स में इस खबर की सच्चाई सामने आई है। 

क्या शहनाज ने सलमान को सोशल मीडिया पर unfollow किया 
ना केवल फिल्म से निकाले जाने को लेकर बल्कि शहनाज द्वारा सलमान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की चर्चाओं ने भी सुर्खियां बंटोरी। लेकिन IndiaToday.in की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने इन सब रिपोट्र्स का खंडन किया है। रिपोर्ट की मानें तो ये सब अफवाहें हैं। वेबसाइट को दी जानकारी के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि शहनाज गिल ने इस साल की शुरुआत में ही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू दी  थी। इसके अलावा फिल्म में शहनाज राघव जुयाल के अपॉजिट नजर आएंगी। इस फिल्म से शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  शहनाज गिल के अलावा पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

इसके अलावा पहले ये भी खबरें थीं कि कभी ईद ‘कभी दीवाली’ का नाम बदलकर भाईजान कर दिया गया है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

शहनाज गिल वर्क फ्रंट पर व्यस्त 
इनदिनों शहनाज गिल कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह पहले से ही कुछ पंजाबी फिल्मों का हिस्सा हैं। और अपनी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग को एंजॉय भी कर रही हैं।  बिग बॉस शो से वर्ल्ड फेमस हुईं शहनाज़ सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी पोस्ट को लाखों की संख्या में व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। फैन्स को शहनाज की डेब्यू फिल्म का इंतजार हैं, छोटे पर्दे के बाद अब देखते हैं बड़े पर्दे पर शहनाज गिल क्या कमाल करती हैं?