दादी-नानी के फेवरेट इंग्रेडियंट में से एक है बेसन, फेस वॉश के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

स्किन केयर में बेसन का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या फिर आप चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से बचते हैं तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन का इस्तेमाल कर कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं। इसका इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में  किया जाता है। बरसात के मौसम में स्किन पर काफी ज्यादा ऑयल आ जाता है। चिपचिपी के कारण चेहरे पर एलर्जी होने की संभावना होती है। ऐसे में आपको अपने स्किन केयर प्रोडक्ट को लेकर सावधान रहना चाहिए। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको केमिकल युक्त चीजों से बचना चाहिए।  इस मौसम में आप दादी-नानी के फेवरेट इंग्रेडियंट बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप स्किन की कई परेशानियों से निपट सकते हैं। आप इसे फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां देखें इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

कैसे करें बेसन को फेस वॉश की तरह इस्तेमाल 

1) बेसन और शहद- आप चेहरे को साफ करने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बेसन में शहद को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे गीले  चेहरे पर लगाएं। अब हाथों की मदद से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 5 से 6 मिनट ऐसा करने से आपका चेहरा अच्छे से साफ होगा। 

2) बेसन और दही- स्किन को अच्छे ले मॉइश्चराइज करने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। चेहरे को साफ करने के लिए बेसन और दही को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे फेस वॉश की तरह इस्तेमाल करें। 

3)  बेसन और नींबू- ऑयली स्किन पर इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा साबित हो सकता है। ये एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। बेसन और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स करें, इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।