बिलासपुर में नशेड़ी युवकों ने किया हमला.. पुलिस से शिकायत करने पर तलवार से जानलेवा वार, युवक गंभीर; अपोलो रेफर

बिलासपुर: पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने मिलकर युवक पर चाकू व तलवार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से हो गया। उसे अपोलो में भर्ती कराया गया है। नशेड़ी युवकों ने चाकू व तलवार से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे आंत बाहर आ गई। घायल को अपोलो में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तीन दिन पहले घायल युवक के भाई ने आरोपियों खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर हौसले बुलंद थे।

टिकरापारा निवासी गौरव यादव पिता संतोष यादव (28) पान ठेला चलाता है। शनिवार की रात 9.30 बजे वह अपने घर पर ही था। इसी दौरान अजय साहू व उसका साथी तलवार व चाकू लेकर उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगे। गौरव व उसका भाई बंटी बाहर निकले तो अजय व उसके साथी ने गौरव पर चाकू व तलवार से हमला कर दिया। अजय ने पेट पर वार किया। बीच बचाव करने पर आरोपी व उसके साथी ने गौरव के बड़े बंटी पर भी हमला किया है। परिजन गौरव को लेकर सिम्स गए। हालत गंभीर होने के कारण अपोलो रेफर कर दिया गया।