BREAKING NEWS : खेत के टैंक में मिली लापता लड़की की डेडबॉडी ,पति पर रेप-मर्डर का शक, पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी

खेत के टैंक में मिली लापता लड़की की डेडबॉड,पति पर रेप-मर्डर का शक, पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी

नागौर के गच्छीपुरा थाना इलाके में 17 साल की लड़की की 2 दिन पुरानी डेडबॉडी पानी के टैंक में मिली तो सनसनी फैल गई। शव खेत में बने पानी के टैंक में मिला। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। शव को टैंक से निकाला और अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

लड़की की डेडबॉडी निकली तो उसकी शिनाख्त खुनखुना थाना इलाके से 2 दिन लापता लड़की (17) के रूप में हुई। लड़की के पिता ने खुनखुना थाने में 4 अगस्त को उसके पति साबिर खान के अलावा मजीद, सगीर व एक अन्य के खिलाफ किडनैप व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया था। वहीं शनिवार रात आरोपी पति कांस्टेबल को धक्का देकर गच्छीपुरा थाने से फरार हो गया। वहीं गच्छीपुरा व आसपास थानों की पुलिस देर रात तक आरोपी की तलाश में जुटी रही।

शव मिलने के बाद लड़की के पिता ने कहा कि साबिर, मजीद, सगीर व अन्य अन्य लड़की को ले गए थे। उसके साथ गलत काम किया, फिर मर्डर कर दिया। पुलिस ने साबिर खान को हिरासत में ले लिया। पिता ने बताया कि साबिर के साथ 4 साल पहले बेटी की शादी की थी। उसके बालिग होने पर गौना करने की बात तय की थी। 17 अगस्त को वह 18 साल की होने वाली थी। ऐसे में गौना भी 18 अगस्त का तय किया गया था।

बता दें कि शनिवार सुबह गांव में किसान खेत में खरपतवार हटा रहे थे। प्यास लगी तो टैंक से पानी लाने एक आदमी गया। टैंक का ढक्कन खोला तो बदबू आई। अंदर देखा तो लड़की का शव दिखाई दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी साबिर ट्रैक्टर चलाता है। लड़की का पिता मजदूर है। लड़की 5 बहनों में तीसरे नंबर की थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि वारदात में पति साबिर की क्या भूमिका है।