लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में मिला क्लर्क का शव, विभाग में मची सनसनी…

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के एक कमरे में क्लर्क का शव पकड़ा। मामला लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय का है। जानकारी के मुताबिक़ बुधवार देर रात क्लर्क विपिन सिंह (35) का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर विपिन सिंह की पत्नी सपना पहुंच गई।

घटनास्थल में पहुंचने के बाद मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विपिन के सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रतापगढ़ निवासी विपिन सिंह फैजुल्लागंज में परिवार संग रहते हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्र के मुताबिक विपिन बुधवार को दफ्तर आए थे। फिर घर नहीं लौटे।

उन्हें तलाशते हुए पत्नी सपना मुख्यालय पहुंची। जहां उसे कमरे में पति का शव मिला। दो सहकर्मी आकाश और मुकेश भी दफ्तर में थे। सपना ने शक जताते हुए पति की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी मुख्यालय पहुंचे थे। जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इंस्पेक्टर के मुताबिक विपिन के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।