कलेक्टर ने किया वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कृषकों को बारिश के पानी का अधिक से अधिक सरंक्षण करने दी समझाईश

जशपुरनगर। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल बुधवार को वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने खेतों तक पहुंचे। उन्होंने मनोरा के ग्राम घाघरा एवं बगीचा के ग्राम भादू में किसानों के खेतों में जाकर वर्षा की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने  किसानों से चर्चा कर खेती किसानी एवं बारिश की स्थिति का जायजा लिया। गांव के कृषको ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं गिरने से सूखे की स्थिति है। इससे कृषि कार्य प्रभावित हुई है। अभी तक उनके द्वारा धान की रोपाई जैसे कार्य प्रारंभ नही हो पाया है। इसी प्रकार भादू गाँव के किसानों ने भी कलेक्टर के समक्ष बारिश कम होने से प्रभावित खेती की जानकारी दी।

कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है द्य उन्होंने सभी कृषको को बारिश के पानी का अधिक से अधिक सरंक्षण करने की समझाईश दी। इस हेतु अपने खेतों में डबरी निर्माण, सामुदायिक तालाब निर्माण, ढलानी क्षेत्रो में  कन्टूर ट्रेंच निर्माण करने लिए कहा। साथ ही जल सरंक्षण एवं संचयन हेतु नाला बंधान, स्टॉफ डेम चेक डेम जैसे। जल आवर्धन सरंचनाओं का अधिक से अधिक निर्माण कराने  के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित किसानों  के खेतों का नजरी आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए साथ ही किसानों को फसल बीमा का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम बारिश को ध्यान में रखते हुए किसान अपने खेतों में मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कुल्थी, रामतिल या दलहन फसल की उपज ले सकते है।  इस हेतु विभाग द्वारा उन्हें खाद बीज की उपलब्धता कराई जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रो में मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत कराने के निर्देश दिए हैं द्य जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, जनपद सीईओ, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।