प्रियांक शर्मा पर हॉस्पिटल में अनजान शख्स का हमला, बोले- अचानक से आया और…

बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा पर गाजियाबाद के अस्पताल में एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया। प्रियंका ने बताया कि वह अचानक से आकर मारने लगा। उन्हें अस्पताल के ही दो लोगों ने बचाया, शिकायत दर्ज हो चुकी है।

ऐक्टर प्रियांक शर्मा पर बीते दिनों किसी अनजान शख्स ने हमला कर दिया। वह उस वक्त गाजियाबाद के अस्पताल में अपने पेरेंट्स के साथ गए थे। यह मामला 30 जुलाई का है। घटना की जानकारी उन्होंने एक मीडिया हाउस को अब दी है। प्रियंका ने बताया कि वह उस आदमी को पहचानते भी नहीं थे। अचानक से हुए हमले पर वह कुछ समझ नहीं पाए। हॉस्पिटल के कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। उन्हें मामूली खरोचें आई हैं।

प्रियांक बोले, डरावनी सिचुएशन

प्रियांक शर्मा बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके हैं। वह रोडीज, स्प्लिट्सविला के अलावा बादशाह के वीडियो बज में दिखे साथ ही ऑल्ट बालाजी की सीरीज पंच बीट में भी नजर आ चुके हैं। प्रियांक के साथ कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ चुकी हैं। वह छोटे पर्दे का जानामाना चेहरा हैं। रीसेंटली उनके साथ एक अजीब घटना हुई जिसके बारे में उन्होंने ईटाइम्स को बताया। प्रियांक बताते हैं, अचानक पता नहीं कहां से एक आदमी आया और मुझे मारने लगा। मैंने जैसे-तैसे उसका हाथ पकड़ा और पीछे धक्का दिया। वहां बहुत भीड़-भाड़ थी। हॉस्पिटल के दो लोग आए और उन्होंने मुझे बचाया। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। जो आदमी मुझ पर अटैक करने की कोशिश कर रहा था, भाग गया। यह बहुत डरावनी सिचुएशन थी।

दर्ज करवाई शिकायत

प्रियांक ने बताया कि वह इस घटना की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। वह बताते हैं, हमने बाद में हॉस्पिटल से सीसीटीवी फुटेज मांगे ताकि पुलिस को दे सकें लेकिन सिक्योरिटी ने नहीं दिए। 

दिव्या अग्रवाल के रह चुके बॉयफ्रेंड

प्रियांक शर्मा दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जब वह बिग बॉस 11 में थे तो दिव्या फैमिली टास्क के दौरान उनसे मिलने पहुंची थीं। बाद में पता चला था कि उनके बिग बॉस हाउस में आने से पहले ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। दिव्या शो पर आकर रोई भी थीं। इसके बाद उनकी बिग बॉस कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला के साथ लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आ चुकी हैं।