Reliance Jio यूजर्स के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, इसी महीने लॉन्च होगा Jio 5G, अम्बानी ने इशारों में दिए संकेत

नई दिल्ली: रिलायंस Jio के उपभोक्ताओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सम्भावना है कि सबसे पहले जियो अपने ग्राहकों को 5जी की सौगात दे सकता है। ख़बरों की मानें तो जियो की 5जी सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है।

दरअसल, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में Reliance Jio ने बाजी मारी है। 5जी नीलामी कुल 1,50,173 करोड़ रुपये की हुई है जिसमें से अकेले जियो ने 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है यानी 50 फीसदी से अधिक के स्पेक्ट्रम पर जियो का कब्जा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5जी स्पेक्ट्रम के तहत 51236 Mhz स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई है। स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। जियो ने 22 सर्किल के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदा है। अंबानी ने अपने एक बयान में कहा, “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

यही वह दृष्टि और दृढ़ विश्वास था जिसने जियो को जन्म दिया। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है और अब भारत में जियो 5G तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अब खत्म हो गई है। इसमें जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल का नाम है। भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।