कोरबा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के सहित आरोपी को किया गिरफ्तार - vedantsamachar.in

कोरबा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा, 28 मई 2026 (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चोरी के वाहन मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AM 2836, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरजजान उर्फ सोनू (27 वर्ष), पिता अजीत जान, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

कोरबा police ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।