मुंबई।सलमान खान की ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ दर्शकों के बीच पहले ही सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभर चुकी है, जिसमें सुपरस्टार इस दमदार वॉर ड्रामा को लीड करते नजर आएंगे। जब से इस फिल्म का प्रभावशाली टीज़र और दर्शकों के दिलों को छू लेने वाले गाने रिलीज हुए हैं, तब से फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बज़ को और बढ़ाते हुए, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के मेकर्स ने अब फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए इसके सुपरहिट गाने ‘मैं हूँ’ का रीप्राइज्ड वर्जन रिलीज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन में लिखा –
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की मौजूदगी से सजा यह गाना दोनों की बेहद खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखाता है, जो दर्शकों को धुन, लय, प्यार और दिल टूटने के एक इमोशनल सफर पर ले जाता है। शानदार ब्लैक-एंड-व्हाइट विजुअल्स के साथ पेश किया गया यह गाना एक क्लासिक और भावुक माहौल बनाता है, जो इसकी रूहानी धुन पर बिल्कुल खरा उतरता है। इसके विजुअल्स दिल टूटने, प्यार और तड़प के एहसास को और गहरा करते हैं, जिससे यह गाना सीधे दिल को छू जाता है। अपनी इमोशनल कहानी और दिल को छू लेने वाले अंदाज के साथ, ‘मैं हूँ’ का यह रीप्राइज्ड वर्जन प्यार के उन जज्बातों को बखूबी समेटे हुए है जो यादों के जरिए हमेशा जिंदा रहते हैं।
’हिमेश रेशमिया म्यूज़िकल’ के इस ‘मैं हूँ’ रीप्राइज्ड वर्जन को टैलेंटेड अयान लाल ने बेहद खूबसूरती से कंपोज़ किया है, जिन्होंने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर इसमें अपनी आवाज भी दी है। अयान लाल और शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए इस ट्रैक को रवि बसरूर के शानदार म्यूज़िक प्रोडक्शन ने एक अलग ही लेवल पर पहुँचाया है। वहीं शबीना खान की कोरियोग्राफी इसके इमोशनल डेप्थ, मेलोडी और रिदम से पूरी तरह मेल खाती है, जो इस रीप्राइज्ड वर्जन को एक रूहानी और बांधकर रखने वाला म्यूज़िकल एक्सपीरियंस बनाती है।
’सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले सलमा खान द्वारा निर्मित और अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बहादुरी, त्याग और हौसले की एक अटूट कहानी पेश करने का वादा करती है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आएंगी।

