Vedant Samachar

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 1 मार्च 2025 तक आमंत्रित

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2025 । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर द्वारा विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके तारतम्य में सहायक ग्रेड-3 एवं लिपिक कुर्क (संविदा) कोर्ट मैनेजर स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला न्यायालय जांजगीर की वेबसाईट https://janjgir.dcourts.gov.in पर अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन अभ्यर्थी कर सकते है।

अपात्र अभ्यर्थी अपनी पात्रता के संबंध में तथा पात्र अभ्यर्थी किसी इंद्राज के संबंध में संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति सहित स्वयं उपस्थित होकर, डाक के माध्यम से दावा-आपत्ति 01 मार्च 2025 के कार्यालयीन समय 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Share This Article