तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज - vedantsamachar.in

तहसीलदार को पीटने वाले BJP विधायक को पुलिस ने बनाया आरोपी, FIR दर्ज

सीतापुर 28 मई 2026 ( वेदांत समाचार)। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने समर्थकों के साथ उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ जमकर मारपीट कर दी है। नायब तहसीलदार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है, विधायक व समर्थकों ने राजपुर चौराहों में सबके सामाने उसके साथ पिटाई की, कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर गिरा दिया। नायब तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1),132,191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए तू तू मैं मैं के बाद हुई मारपीट की घटना घटी। सरगुजा पुलिस ने इस मामले में नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। नायब तहसीलदार के खिलाफ महिला ने जातिगत गाली गलौज, अश्लील इशारे करना और अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर बलपूर्वक ऑफिस से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जमानती धाराओं में एफआईआर की है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 296,351 (2) और 79 की धारा प्रभावी की है। पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसूफ, नाजिम रजा तथा पंकज गुप्ता के साथ दस बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। सरगुजा पुलिस ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं अन्य के ख़िलाफ़ बीएनएस की थारा 221,121(1),191(2) और 132 के तहत एफआईआर किया है।