सुशासन तिहार में दिव्यांग वृद्ध को मिला वॉकर स्टिक एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड - vedantsamachar.in

सुशासन तिहार में दिव्यांग वृद्ध को मिला वॉकर स्टिक एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड

मोहला, 27 मई (वेदांत समाचार)। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ने आम जनों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। इसी कड़ी में ग्राम आमाडुला निवासी 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी के जीवन में भी यह शिविर राहत और सहारे का माध्यम बनकर सामने आया।

कीर्तन भंडारी एक दिव्यांग वृद्ध नागरिक हैं। बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आठ सदस्यीय परिवार होने के बावजूद दैनिक जीवन की चुनौतियां उनके लिए लगातार बढ़ती जा रही थीं। ऐसे कठिन समय में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें वॉकर स्टिक सहायक उपकरण प्रदान किया गया, जिससे अब उन्हें चलने-फिरने में काफी सहूलियत मिलने लगी है। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया, जिससे भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने का रास्ता आसान हो गया है। सहायता प्राप्त करने के बाद कीर्तन भंडारी ने शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने जीवन में सहारा और सुरक्षा का एहसास हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन केवल समस्याओं का समाधान ही नहीं कर रहा, बल्कि लोगों के जीवन में संवेदनशीलता, विश्वास और नई उम्मीद भी जगा रहा है।