जहरीले किंग कोबरा सांप ने ली गर्भवती महिला की जान, परिजनों में मची चीख- पुकार, गमगीन हुआ माहौल

गोपालगंज : देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश होने के साथ जहरीले सांपों का भी आतंक बढ़ गया है। एक ऐसा मामला बिहार के गोपालगंज से सामने आया है।  जहां जहरीले किंग कोबरा सांप के डंसने ने एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि बीते 72 घंटे मेंगोपालगंज में सांप के काटने से तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतक महिला का नाम पिंकी देवी है। 

बताया  जा रहा है कि महिला घर में झाडू लगा रही थी, तभी वहां अचानक किंग कोबरा आ पहुंचा और उसने महिला के पैर की उंगली पर डस लिया।  सांप के डसने पर  महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और किंग कोबरा वहां से खेतों की तरफ भाग निकला। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. अस्पताल परिसर गमगीन हो गया