छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन


कोरबा,1 जुलाई (वेदांत समाचार)। छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला-शाखा कोरबा की विशेष आकस्मिक बैठक बुधवार को रखा गया था ,। जिसमे छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आयोजित धरना, रैली ज्ञापन पश्चात् एस. के. पाठक के मुख्य आतिथ्य व जे. पी. उपाध्याय के अध्यक्षता में बी.आर. सी. प्रांगण में आगामी आंदोलन से सम्बंधित रणनीति व संघ के प्रान्ताध्यक्ष विजय झा के 30 जून 2022 को सेवानिवृति पश्चात् संघ के प्रान्ताध्यक्ष का चुनाव संघ के संविधान के तहत लोकतान्त्रित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाना है,

जिसके लिए दुर्ग भिलाई में 17 जुलाई 2022 को संघ का प्रांतीय अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कोरबा जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में संघ के पदाधिकारी व सदस्य की सहभागिता हो जिस पर बैठक में चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया | प्रतिवर्षानुसार संघ के वार्षिक कैलेंडर 2023 के प्रकाशन व वार्षिक सदस्यता अभियान के तहत जिले के राज्य शासन के कार्यालयों, विद्यालयों व संस्थाओँ में सतत जन संपर्क अभियान चलाने पर निर्णय ली गयी जिसके लिए समिति का गठन किया गया |

सभा के अंत में संघ से जुड़े परिवार के सदस्य टी. आर. कुर्रे के अनुज लेखराम कुर्रे व संघ के पूर्व सदस्य डाइट प्राचार्य आदरणीय योगेश शुक्ला के मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त ज्ञापन व बैठक कार्यक्रम में सर्व श्री एस. के. पाठक, जे. पी. उपाध्याय, विनय सोनवानी, एन. के. राजवाड़े, देवेंद्र काठले, टी. आर. कुर्रे, सुरेश उपाध्याय, के. एल. डहरिया, एस. के. यादव, के. पी. कुलमित्र, एम. एस. लहरे, एस. पी. साहू, जे. पी. पात्रे, जे. एस. पोर्ते, महेंद्र मिश्रा, विभूति सिंह, भूपेंद्र वर्मा, विनोद कुमार यादव, अवध चावला, जीवनलाल पटेल आदि भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे |