सुशासन तिहार 2026 में उत्कृष्ट उद्घोषक के रूप में सम्मानित हुए घनश्याम श्रीवास – vedantsamachar.in

सुशासन तिहार 2026 में उत्कृष्ट उद्घोषक के रूप में सम्मानित हुए घनश्याम श्रीवास

कोरबा,26 मई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत प्रदेश के गांवों और शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के नगर पालिका निगम क्षेत्र के सातों जोनों में 7 मई से 25 मई तक जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिका निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सुशासन तिहार 2026 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा उपायुक्त पवन वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी एवं शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया था। वहीं, सातों जोनों में आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु उद्घोषक की जिम्मेदारी घनश्याम श्रीवास को सौंपी गई थी।

घनश्याम श्रीवास ने अपने प्रभावशाली एवं सशक्त मंच संचालन से कार्यक्रमों को आकर्षक बनाया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। उनके उत्कृष्ट उद्घोषण एवं सफल संचालन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा उन्हें “उत्कृष्ट उद्घोषक” प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पांडे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, सचिव रामेश्वर कंवर, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने घनश्याम श्रीवास के मंच संचालन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की।