CGWeather Atert : इन संभागों में यलो अलर्ट जारी, अगले 48 घंटों में लू चलने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। इसके लिए राज्य के तीन संभाग में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में अगले 48 घंटे में तेज गर्मी की चेतावनी दी है। इन संभागों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।