डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप – vedantsamachar.in

डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप

मोहला,25 मई (वेदांत समाचार)। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के देववाडवी सर्किल के टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 के फॉरेस्ट लाखों रुपए की सागौन बीट में तैनात फॉरेस्ट कर्मचारियों की आख के सामने से महाराष्ट्र पार हो गया। मामले के उजागर होने के बाद जंगल से बैखौप होकर बेहद संख्या में काटे गए सागौन और अन्य प्रजाति के विशालकाय वृक्षो के अंधाधुंध कटाई में सम्मिलित पाये जाने पर डीएफओ दिनेश पटेल ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए डिपार्टमेंट के डिप्टी रेंजर, बिटगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के फॉरेस्ट अमले में हड़कम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबागढ़- चौकी वन परिक्षेत्र के देववाडवी सर्किल स्थित टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 मे लगभग 13 लाख मूल्य का सागौन लकड़ी तस्करो ने महाराष्ट्र पार कर दिया है। टाटेकसा संरक्षित जंगल से इमारती लकड़ियों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आने के बाद डीएफओ दिनेश पटेल ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जंगल से कल 68 नग सागौन व मिश्रित प्रजाति की विशाल का पेड़ की कटाई कर तस्कर जंगल से बैखौफ होकर लठ्ठा महाराष्ट्र पार कर गए। इस मामले में डिप्टी रेंजर पुरुषोत्तम सिंह भलावी, बीट गार्ड खेमचंद देशलहरा को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।