पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई विदाई

उप निरीक्षक आत्माराम राठौर 39 वर्ष एवं सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजुर 42 वर्ष की सेवा बाद हुए सेवानिवृत्त

विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त अधिकारियों को भेट की गई स्मृति चिन्ह।

कोंडागांव, 01 जून (वेदांत समाचार) दिनाँक 31.05.22 को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसपी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर जिले से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक आत्माराम राठौर एवं सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजूर को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई।

उप निरीक्षक श्री आत्माराम राठौर का जन्म 1960 मे हुआ जो वर्ष 1983 मे पुलिस विभाग में जिला जगदलपुर मे आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। जो वर्ष 1992 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए, वर्ष 2007 में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए एवं वर्ष 2017 मे उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत मिली। जो आज दिनांक तक कोंडागांव जिले में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए।

39 वर्ष की सेवा के दौरान उप निरीक्षक आत्माराम राठौर जगदलपुर संभाग के विभिन्न थानो पखांजूर, कोरर, यातायात, कोड़ेनार, दरभा, नारायणपुर, करपावंड, घोटिया, बड़े डोंगर मे पदस्थ रहे।

सहायक उपनिरीक्षक लीनुस कुजुर का जन्म 1960 में हुआ, जो वर्ष 1980 में जिला जगदलपुर में पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती हुए। जो 2005 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए एवं वर्ष 2017 में इन्हें सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली, जो आज दिनांक तक कोंडागांव जिले में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए।

42 वर्ष की सेवा के दौरान सहायक उप निरीक्षक लीनुस कुजूर जगदलपुर संभाग के विभिन्न थानों बासागुड़ा, कुआकोंडा, बारसूर, बेनूर, नगरनार, करपावंड, कोंडागांव एवं केशकाल मे पदस्थ रहे।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त उक्त पुलिस अधिकारियों के सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके अनुभव साझा किया गया। उनके सफलतापूर्वक 40 वर्ष तक पुलिस विभाग की सेवा करने पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक आत्माराम राठौर एवं सहायक उपनिरीक्षक लीनूस कुजूर को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।