ACCIDENT NEWS: जगदलपुर में बड़ा हादसा, 2 की मौत और 37 ग्रामीण घायल - vedantsamachar.in

ACCIDENT NEWS: जगदलपुर में बड़ा हादसा, 2 की मौत और 37 ग्रामीण घायल

जगदलपुर, 07 अप्रैल (वेदांत समाचर)। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में हुए एक भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.