नई दिल्ली/बीजिंग, 24 मई। चीन के शांक्सी प्रांत में हुई भीषण कोयला खदान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
PM मोदी ने लिखा, ‘चीन के शांक्सी प्रांत में खनन दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले और जो लोग अब भी लापता हैं, उनकी सुरक्षित और जल्द बरामदगी हो।
कम से कम 90 लोगों की मौत : बता दें कि यह हादसा चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेन्यू कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट के कारण हुआ। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 90 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। आशंका है कि कुछ लोग अब भी अंदर फंसे हो सकते हैं। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट क़िनयुआन काउंटी में स्थित खदान में हुआ, जो बीजिंग से लगभग 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। बताया गया कि हादसे से कुछ समय पहले खदान के सिस्टम में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट मिला था।
हादसे के बाद चीन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खदान संचालित करने वाली कंपनी के कई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को पिछले एक दशक में चीन की सबसे बड़ी और सबसे घातक कोयला खदान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव दलों को निर्देश दिया है कि जीवित लोगों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए खदान क्षेत्र में बाढ़ रोकथाम के इंतजाम किए जाएं।
‘हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होगी’ : बता दें कि हाल ही में चीन के हुनान प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई थी और 14 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी राहत कार्यों में तेजी लाने और दुर्घटना के कारणों की जल्द जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 7:30 बज%

