बिलासपुर 24 मई 2026 (वेदांत समाचार) . तोरवा थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार पीड़तिा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से तखतपुर क्षेत्र के जरेली निवासी निलेश कुमार जायसवाल से हुई थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने विश्वास में लेकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर उसे तोरवा क्षेत्र के एक होटल में बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी निलेश कुमार जायसवाल को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

