YRKKH के हर्षद चोपड़ा ने बताया, कैसे देते हैं इंटेंस रोमांटिक सीन, बोले- नहीं सोचता कि मम्मीजी क्या सोचेंगी…

हर्षद चोपड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉक्टर अभिमन्यु का रोल निभा रहे हैं। अक्षरा से उनकी शादी का ट्रैक काफी पसंद किया जा रहा है। हर्षद टीवी के दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर हैं। हर्षद को छोटे पर्दे का ‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता है। सौभाग्यवती भव से लेकर बेपनाह तक उन्होंने कई सीरियल्स में जबरदस्त रोमांटिक सीन्स दिए हैं। एक इंटरव्यू में इन इंटीमेट सीन्स को लेकर उन्होंने मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब वह ऐसे सीन्स देते हैं तो इनमें पूरी तरह उतर जाती हैं, किसी के बारे में नहीं सोचते।

टीवी क्वीन्स से किया रोमांस


हर्षद चोपड़ा का आज (17 मई) जन्मदिन है। वह 39 साल के हो गए हैं। उनके लुक्स, बॉडी, ऐक्सप्रेशंस की लड़कियां दीवानी हैं। उन्हें छोटे पर्दे का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने कई सीरियल्स में टीवी की लीडिंग ऐक्ट्रेसस के साथ रोमांस किया है। इनमें जेनिफर विंगेट, सृति झा और अदिति गुप्ता शामिल हैं। हर्षद ने टेलीचक्कर से अपने इन सीन्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इतने इंटेंस सीन दे पाते हैं। 


बताया क्या नहीं सोचते हर्षद


इस पर हर्षद ने जवाब दिया, यह फनी है। मैं जब सीन कर रहा होता हूं, तो मेरे दिमाग में कुछ नहीं होता। मैं पूरी तरह से सीन में डूबा होता हूं। मैं ये भी नहीं सोचता कि मम्मीजी, पापाजी क्या बोलेंगे या मैं अपनी बहन को कैसे फेस करूंगा। 

लोगों को पसंद आ रहा ‘अभिरा’ ट्रैक

वर्क फ्रंट पर बात करें तो हर्षद इस वक्त ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु के रोल से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनके साथ प्रणाली राठौड़ अक्षरा के रोल में हैं। दोनों की शादी का ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है। प्रणाली राठौड़ के लुक और लहंग के भी चर्चे हैं। ये भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में प्रणाली राठौड़ ‘अक्षरा’ ने पहना 10 किलो का हीरे जड़ा लहंगा, कीमत होश उड़ा देगी