कोयला खदान में गैस धमाका, अब तक 82 कामगारों की मौत, कई श्रमिक फंसे – vedantsamachar.in

कोयला खदान में गैस धमाका, अब तक 82 कामगारों की मौत, कई श्रमिक फंसे

उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत की लिउशेन्यू भूमिगत कोयला खदान में गैस विस्फोट की चपेट में आकर 82 मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। हादसे के वक्त खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे। जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर बताया गया है।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। उस वक्त खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे।

रातभर चले बचाव अभियान में शनिवार सुबह तक 201 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 38 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। स्थानीय इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों ने बताया कि कुछ फंसे हुए मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक लिमिट से ऊपर चला गया था। कार्बन मोनोऑक्साइड एक बेहद जहरीली और बिना गंध वाली गैस होती है, जिसे लोग आसानी से पहचान नहीं पाते। अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह दम घुटने, बेहोशी और मौत तक की वजह बन सकती है।