भोपाल में होगा ‘पेड्डी’ के गाने ‘Hellallallo’ का ग्रैंड लॉन्च, प्रोमो रिलीज होते ही मचा धमाल – vedantsamachar.in

भोपाल में होगा ‘पेड्डी’ के गाने ‘Hellallallo’ का ग्रैंड लॉन्च, प्रोमो रिलीज होते ही मचा धमाल

मुंबई 22 मई 2026। साउथ सुपरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म Peddi का नया गाना ‘Hellallallo’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया है। मेकर्स ने गाने का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने का पूरा वर्जन 23 मई को रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका भव्य लॉन्च इवेंट भोपाल में आयोजित होगा।

फिल्म के इस मेगा म्यूज़िकल इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Divyenndu, Jagapathi Babu, निर्देशक Buchi Babu Sana और संगीतकार A. R. Rahman भी शामिल होंगे।

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा किया था। राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खेलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गांव के मैदानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय एरीना तक एक खिलाड़ी की संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी दिखाएगी।

फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, किरदार की यात्रा उन खिलाड़ियों से प्रेरित है जिन्होंने एक से अधिक खेलों में रुचि दिखाई और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई।

‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला और एडिटिंग नवीन नूली ने संभाली है। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले किया गया है, जिसमें मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY Entertainment का सहयोग है।

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि यह 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।