कोरबा ईदगाह में 8:30 बजे होगी ईदुल फितर की नमाज, जिले के उप नगरीय क्षेत्रों में नमाज का वक्त…

कोरबा,01 मई (वेदांत समाचार)। कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष मो.आरिफ खान की अध्यक्षता में संपन्न हीउ जिसमे ईदगाह कब्रिस्तान कमेटीके ओहदेदारान भी शामिल हुए जिसमे कोरबा ईदगाह में सुबह 8: 30 बजे नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है ईद की नमाज मामूल के मुताबिक कोरबा जामा मस्जिद के पेश इमाम द्वारा पढ़ाया जायेगा,ईद की नमाज शांति पूर्ण धनाग से एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी से विस्तार से चर्चा की गयी |

ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के सदर सोहेल अहमद ने बताया की ईद की नमाज के मुताल्लिक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है प्रशासन के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है की निगम प्रशासन द्वारा साफ़ सफाई का माकूल इंतजाम किया जा रहा है वही पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी की गयी है इस सम्बन्ध में सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मो.आरिफ खान ने बताया की ईद मुसलमानों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है । जो अमन और शांति का संदेश देता है इस दिन कौम के लोगो को ईद की नमाज के बाद सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं | कोरबा ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते है जिनके लिए पानी शरबत वैगरह का इंतजाम किया गया है | कोरबा ईदगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी अन्य मस्जिदों एवं उपनगरीय क्षेत्रों में नमाज का वक्त निम्नानुसार हैI

मस्जिदे गौसे – आजम मूडापार 08:15 बजे , एस.ई.सी.एल ईदगाह कोरबा 07:30 बजे , मदीना मस्ज्दि पुरानी बस्ती 09:00 बजे , • जामा मस्जिद कोरबा 09:30 बजे , शाही नूरी मस्जिद बुधवारी 08:45 बजे , रजगामार ईदगाह कब्रिस्तान 08:00 बजे , मुमताज शाही मस्जिद बांकीमोगरा 08:15 बजे , मस्जिद गरीब नवाज बरपाली 08:00 बजे, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद जिल्गा 08:00 बजे, जामा मस्जिद रामपुर 08 : 00 बजे , दारुल उलूम रिजवीया चिमनी भट्टा 08:00 बजे, आला हजरत मस्जिद बजे , गौसिया मस्जिद बालको 08:00 बजे , मस्जिदे अमीने शरीयत भैसमा 08:00 बजे जामा मस्जिद श्यांग 07:00 बजे , मस्जिद गरीब नवाज नोनबिर्रा 08:15 बजे , नूरानी मस्जिद दर्री 7:30,रूमगरा ईदगाह 07:30 बजे,मस्जिद गरीब नवाज कटघोरा 07:30 बजे , मस्जिदे चिश्तिया दादर 08 : 15 बजे, मुकर्रर वक्त पर ईद की नमाज अदा की जाएगी |

ईद की तारीख चाँद की तस्दीक के अनुसार की जाएगी चाँद की तस्दीक की जिम्मेदारी मजलिसे ओलेमा तंजीम को दी गयी है तंजीमे ओलेमा के सेक्रेटरी मौलाना अज़ीज़ुल हक्क साहब ने बताया की सुन्नी मुस्लिम जमात के कार्यकारी सदर मो रफीक मेमन ने इसकी जानकारी देते हुए जिले एवं प्रदेश वासियों को ईद की तहे दिल से मुबारकबाद पेश की है |