सक्ती 22 मई 2026 (वेदांत समाचार)। जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने खाद विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों के यहां खाद विक्रय में अनियमितता पाई गई। इसके चलते उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सभी दुकानदारों को 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

