22 मई, कोरबा 2026 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पंजीयन क्रमांक 5066, के तत्वावधान में 24 मई 2026 को ऊर्जा धानी कोरबा में प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेशभर के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है।
यह वृहद् आयोजन राधाकृष्ण मंदिर यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार, कोरबा में रविवार, 24 मई 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। महापौर संजू देवी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में झेरिया यादव समाज के उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, सचिव सुंदर लाल यादव, अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ राजू यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, कार्यकारिणी सदस्य आर.डी. यादव एवं रंजीत यादवप्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रराम यादव, जिलाध्यक्ष रायगढ़ पंचराम यादव, जिलाध्यक्ष सक्ती दिवाकर यादव, शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर, पंजीयन क्रमांक 5066 से संबद्ध जिला-कोरबा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना और नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों का अभिनंदन करना है।
कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव और मूरत यादव ने जिले के सभी पदाधिकारियों, समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों, पार अध्यक्षों और सम्मानित सामाजिक सदस्यों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाएं।

