Vedant Samachar

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Vedant samachar
1 Min Read

राजनांदगांव,24 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायका पक्ष ने दामाद पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

मृतका भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि सोनल द्विवेदी उनकी बेटी से पैसे मांगता था और रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। वह धमकी भी देता था कि जो करना है कर लो, वह पहले भी जेल जा चुका है।

आरोपी पति सोनल द्विवेदी घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article