राज्यपाल को मुख्यमंत्री भूपेश ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर।  राज्यपाल अनुसुईया उइके को रविवार को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल उइके के दीर्घायु होने और सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल उइके ने मुख्यमंत्री बघेल सहित गृहमंत्री साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर गृह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, श्रद्धालु एवँ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दूधाधारी मठ स्थित संकट मोचन हनुमान जी, बालाजी भगवान और राम पंचायतन मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता जानकी की पूजा अर्चना की। उन्होंने महंत राजेश्री बलभद्र दास की समाधि के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूधाधारी मठ पहुंचने पर महंत राजेश्री रामसुंदर दास, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया गया।