कोसाबाड़ी मंडल भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

कोरबा lभारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में सभी शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़ कर तथा मिष्ठान वितरण कर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को सारगर्भित रूप से मनायाl
माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी वयोवृद्ध भाजपा नेता राम गोपाल पांडे ,पूर्व एल्डरमैन मुकेश बग्गा, पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव, विनोद सिन्हा, चंद्रहास यादव ,सतीश केसरवानी ,बज्जू अग्रवाल ,शांतिलाल कटाक्वार ,राजेंद्र राठौर, सुदीप बरमैया, ओम प्रकाश यादव ,योगेश तिवारी ,शशि वर्मा ,रोशन ठाकुर, चंद्रशेखर तिवारी, जितेंद्र गुप्ता ,नीरज सोनी ,सौरभ सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुएl